आज रोहतक दौरे पर आएंगे सीजेआई सूर्यकांत, तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजेआई सूर्यकांत आज रोहतक दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत शनिवार को पांच घंटे रोहतक में रहेंगे। वह तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एमडीयू से पढ़े सीजेआई यहां की एलुमिनी मीट, जिला बार एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह और मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के एक्सीलेंस अवॉर्ड में शिरकत करेंगे।

जिला उपायुक्त कार्यालय के मुताबिक, सीजेआई सूर्यकांत सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली से रोहतक के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के एक्सीलेंस अवॉर्ड में शामिल होंगे।

इसके बाद सीजेआई 1.25 करोड़ से बने एमडीयू के स्वर्ण जयंती द्वार (गेट नंबर चार) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में एलुमिनी मीट को संबोधित करेंगे। वीसी आवास पर लंच के बाद दोपहर ढाई बजे जिला बार एसोसिएशन में उनका अभिनंदन समारोह होगा। शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में जन्मे सूर्यकांत सीजेआई बनने के बाद हरियाणा में तीसरी बार आ रहे हैं। रोहतक से पहले वह हिसार और सोनीपत भी आ चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com