महाशिवरात्रि के पूर्व मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम में हल्दी रस्म, भक्ति में डूबे भक्त

मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। गुरुवार देर रात बाबा गरीबनाथ की हल्दी रस्म संपन्न हुई, जिसे देखने के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर में एकत्रित हुए।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी और इसे लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर रात बाबा गरीबनाथ का हल्दी पूजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में जुटे। हल्दी रस्म के दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव और नमः पार्वती पतये के जयकारों से गूंज उठा।

षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हल्दी रस्म
बाबा गरीबनाथ धाम के पुजारी ने बताया कि हल्दी रस्म के पहले बाबा का षोडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद दूब से हल्दी चढ़ाई गई, पीले फूलों से महाशृंगार किया गया और भोग अर्पित कर आरती की गई। इस दौरान भक्तों ने शिव-पार्वती विवाह से संबंधित भजन और गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर की स्थापना से चली आ रही परंपरा
धाम के पुजारी ने कहा कि मंदिर की स्थापना के समय से यह परंपरा चली आ रही है। हल्दी रस्म शिव-पार्वती विवाह से पूर्व आयोजित की जाती है और इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु और कई पुजारी मौजूद रहे। सभी भक्त बाबा गरीबनाथ के जयकारे लगाते रहे और अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह अवसर उन्हें आध्यात्मिक आनंद और उत्साह से भर देता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com