सोनीपत में महिला को सम्मोहित कर की लाखों की ठगी, रूमाल में थमा दिए कंकड़

हरियाणा में अपराधी बेखौफ नज़र आ रहे हैं और सोनीपत जिला अपराधियों की पहल बनाता हुआ नज़र आ रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर अपराधी पुलिस थाना के सामने ही आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं घबराते, क्योंकि सोनीपत के ट्रैफिक थाना के सामने महिला ठग और उसके दो साथियों ने एक महिला से लाखों रुपए के आभूषण सम्मोहित करके ठग डाले। इस वारदात को शातिराना अंदाज से अंजाम दिया गया।

बता दें कि सोनीपत के सेक्टर 12 की रहने वाली एक महिला अपने किसी निजी काम से घर से मार्किट के लिए निकली थी और जब वह दिल्ली रोड पर ट्रैफिक थाना के सामने पहुंची तो एक महिला और उसके दो साथियों ने उसे पता नहीं कैसे सम्मोहित किया और अपनी बातों में लेकर उसे अपने साथ साथ लेकर निकल पड़े। उसे सिक्का कॉलोनी में पहले एक सुनार की दुकान पर ले गए और वहां उसके कानों के आभूषण उतरवाए और जहां तीनों शातिर ठग सीसीटीवी में कैद हो गए और बाद में तीनों ये शातिर ठग अपने साथ लेकर निकले और जाते जाते उन्होंने उसकी सोने की चैन भी निकलवा ली और उसे एक रुमाल में सोने के आभूषण की जगह कंकर थमा कर फरार हो गए। महिला का जब नशा टूटा तो उसे अपने साथ ठगी का पता चला। इसके बाद महिला और उसके परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया और अब पुलिस आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इन शातिर ठगों तक पहुंचा जा सके।

वहीं मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com