बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी

होली के चलते विशेष ट्रेनों में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह नो रूम होने के कारण रेलवे ने विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की गई थी। बुधवार को तीन जोड़ी यानी अप-डाउन छह और ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेनों में बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

ये विशेष ट्रेनें लेंगी बरेली में ठहराव
05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी तीन से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से रात 11:55 बजे चलकर बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:16 बजे बरेली आएगी। इसके बाद मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई होते हुए शाम 5:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। 05024 खातीपुरा-गोमतीनगर विशेष गाड़ी चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार खातीपुरा से शाम 6:50 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5.45 बजे बरेली आएगी और 11:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 11:10 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05006 अमृतसर-बढ़नी विशेष गाड़ी पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद रात 10:34 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बरेली पहुंचेगी।

05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह चार बजे चलने के बाद बेलथरा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए दोपहर तीन बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए रात 12:30 बजे अंबाला पहुंचेगी। 05302 अंबाला-मऊ विशेष गाड़ी छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला से रात 1.38 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:38 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे मऊ पहुंचेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com