पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खुली चुनौती दी है। फरहान ने कहा कि भारत के खिलाफ इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं होगा।
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार पटखनी दी और खिताब जीता। इसके अलावा सभी प्रारूपों में पिछले 10 मैचों में भारत ने आठ मुकाबले जीते। पाकिस्तान ने 2022 में एक मैच में जीत हासिल की जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।
फरहान ने दी चेतावनी
पिछले साल एशिया कप में सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता नहीं बची। तिलक वर्मा सहित कई क्रिकेटरों ने सूर्या का साथ दिया था। हालांकि, फरहान ने कहा कि रविवार को होने वाले मैच में पाकिस्तान टीम जोरदार लड़ाई लड़ेगी।
मेरे ख्याल से हमने आखिरी एशिया कप में जिस तरह खेला। हमने एकतरफा मैच नहीं होने दिया। हमने अंत तक लड़ाई लड़ी। हमने अंत तक एकतरफा मैच नहीं खेला और उम्मीद है कि इस बार हम बेहतरीन मैच खेलेंगे।
–
साहिबजादा फरहान
भारत बनाम पाक एक आम मैच
साहिबजादा फरहान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 51.67 की औसत से 155 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। फरहान ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया।
फरहान ने कहा कि वो भारत के खिलाफ मैच को आम मैच की तरह लेते हैं और उसी मुताबिक खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से जब आप रन बनाते हैं तो विश्वास से भरे होते हैं। मेरी दो पारियां जैसी बीतीं, उससे मैं विश्वास से भरा हुआ हूं। यह आम मैच है। हम इसे आम मैच की तरह खेलेंगे। हम भारत-पाकिस्तान मैच का दबाव अपने दिमाग में लेगर नहीं चलेंगे।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal