71 शतक जड़ने वाले दिग्गज की Delhi Capitals में एंट्री, IPL 2026 से पहले बनाया कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2026 अभियान से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत किया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इयान बेल को अपना नया सहायक कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया चैनल पर इस नियुक्ति की घोषणा की।

Ian Bell बने Delhi Capitals के नए सहायक कोच
बेल इंग्लैंड के सबसे काबिल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। भले ही वह पहले कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हों, लेकिन उनके पास पर्याप्त अनुभव है। उन्होंने 2020 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 118 टेस्ट, 161 वनडे और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने इंग्लैंड की लायंस और अंडर-19 टीमों के साथ मिलकर काम किया है,और राष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों के विकास में योगदान दिया है। हाल ही में उन्होंने 2024 के इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर भी काम किया। जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा अनुभव मिला।

Ian Bell का करियर
इयान बेल की गिनती इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाड़ियों में होती है। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो उनके नाम 7727 टेस्ट रन, वनडे में 5416 रन और टी20 इंटरनेशनल में 188 रन दर्ज हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 शतक जड़े हैं। वहीं, लिस्ट ए में 13 शतक दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने 1 शतक लगाया है। यानी उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में कुल 71 शतक जड़े हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com