सैमसंग ने बीते गुरुवार को भारत में नए Samsung Galaxy A07 5G फोन को लॉन्च किया। ये कंपनी का नया बजट फोन है, जिसमें बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में। ये नया हैंडसेट फिलहाल कंपनी की वेबसाइट के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए Galaxy A07 5G में 6,000mAh की बैटरी है। इसमें 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस नए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
Samsung Galaxy A07 5G की भारत में कीमत औऔर उपलब्धता
भारत में Samsung Galaxy A07 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तौर पर, टेक दिग्गज SBI, HDFC बैंक और Axis बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।
येनया फोन फिलहाल सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे लाइट वायलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy A07 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें 6.7-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 16 मिलियन कलर और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया गया है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जो पिल-शेप मॉड्यूल के अंदर है। नए Galaxy A सीरीज हैंडसेट में रियर में 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है जिसमें ऑटो फोकस और 10x डिजिटल जूम की क्षमता है। इसमें 2-मेगापिक्सल (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट में इसमें 8-मेगापिक्सल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा है।
Samsung Galaxy A07 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, एक USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS सपोर्ट मिलता है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal