Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही बनाया महारिकॉर्ड, Ranveer Singh की फिल्म ने OTT पर मारी डबल सेंचुरी

‘धुरंधर 2’ ने थिएटर में रिलीज होने से पहले ही OTT पर डबल सेंचुरी मार दी है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर 2 ने नॉन-थिएट्रिकल बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले कुछ सालों की सबसे बड़ी डील्स में से एक बन गई है। धुरंधर: द रिवेंज ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से 245 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है और यह फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कमर्शियल अपील को दिखाता है।

धुरंधर 2 ने ओटीटी पर मारी डबल सेंचुरी
डेवलपमेंट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, धुरंधर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स (सभी भाषाओं में) स्टार नेटवर्क को 50 करोड़ रुपये में मिले हैं। इस डील में आगे बढ़ते हुए, म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 45 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जिससे फिल्म की कुल नॉन-थिएट्रिकल वैल्यू अप्रत्याशित स्तर पर पहुंच गई है।
हाल के सालों में सैटेलाइट रेवेन्यू कम होने के बावजूद, यह डील इस समय की सबसे ज्यादा नॉन-थिएट्रिकल वैल्यूएशन वाली डील है और हिंदी सिनेमा की अब तक की टॉप नॉन-थिएट्रिकल डील्स में शामिल हो गई है।

धुरंधर को भी मिली थी बंपर डील
बता दें कि धुरंधर पार्ट 1 के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स भी करीब 140 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बेचे गए थे। धुरंधर 2 के 240 करोड़ रुपये कमाने के साथ, सीक्वल ने कमाई दोगुनी कर दी है। जियो स्टूडियोज को दोनों धुरंधर फिल्मों से हुआ कुल प्रॉफिट जबरदस्त है।


बता दें धुरंधर थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी लेकिन अब दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। इस बार जियो हॉटस्टार ने फिल्म की राइट्स खरीदे हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है। पार्ट 2 में अक्षय खन्ना होंगे या नहीं अब तक कंफर्म नहीं हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com