हरियाणा में फिर करवट लेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश…

हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूबे में आज से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में बादलवाई देखने को मिल सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 1.2°C की वृद्धि देखी गई है, जिससे लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली है। आज हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जहां पारा 24.1°C तक पहुंच गया। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, लेकिन रातें अभी भी काफी ठंडी बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 9 व 10 फरवरी को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज और कल आंशिक बादलवाई रहने और मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com