आज 5 फरवरी को ‘स्विंग के सुल्तान’ भुवनेश्वर कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को रणजी में शून्य पर आउट किया था और अपने वनडे डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लिया था। उनकी कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपये है और वे हर महीने 75 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं, जिसका मुख्य स्रोत आईपीएल, बीसीसीआई और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। भुवनेश्वर अपनी पत्नी नूपुर नागर और बेटी अक्साह के साथ मेरठ में रहते हैं और उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी और कारें भी हैं।
Bhuvneshwar Kumar Net Worth: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहली बार किसी बॉलर ने शून्य पर आउट किया, वो और कोई नहीं, भुवनेश्वर कुमार ही रहे। दलीप ट्रॉफी 2012-13 के सेमीफाइनल में नंबर-8 पर बैटिंग करते हुए 128 रन बनाकर टीम को मैच जितवाने में भी उनका अहम हाथ रहा। फिर साल 2012 ,जो उनका ड्रीम वनडे डेब्यू रहा, जिसमें पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने दुनिया को ये दिखा दिया था कि क्रिकेट में उनकी एंट्री हो गई है।
फिर क्या आज उन्हें स्विंग के सुल्तान के नाम से जाना और पहचाना जाता है। भुवनेश्वर कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं भुवी कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
Bhuvneshwar Kumar की पर्सनल जानकारी
पूरा नाम- भुवनेश्वर कुमार सिंह
निकनेम- भुवी
जन्मदिन- 5 फरवरी 1990
जन्म स्थान- मेरठ, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम- किरण पाल सिंह
माता का नाम- इंद्रेश
बहन का नाम- रेखा अधाना
पत्नी का नाम- नूपुर नागर
बेटी का नाम- अक्साह
हाईट- 5 फीट 10 इंच
पढ़ाई- 12वीं कक्षा तक
कितनी संपत्ति के मालिक हैं भुवी?
भुवनेश्वर कुमार की नेटवर्थ करीब 75 करोड़ रुपये है और हर महीने वे 75 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उनकी कमाई का जरिया आईपीएल सैलरी, बीसीसीआई और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।
Bhuvneshwar Kumar IPL Records
2025- 17 विकेट
2024-11 विकेट
2023-16 विकेट
2022-12 विकेट
2021-6 विकेट
2020-3 विकेट
2019-13 विकेट
2018-9 विकेट
2017-26 विकेट
2016-23 विकेट
2015-18 विकेट
2014-20 विकेट
2013-13 विकेट
2012-8 विकेट
2011-3 विकेट
Bhuvnesh Kumar का क्रिकेट करियर
टेस्ट- 21 मैच- 63 विकेट
वनडे-121 मैच-141 विकेट
टी20-87 टी20 मैच-90 विकेट
भुवी के इन्वेस्टमेंट
भुवी के इन्वेस्टमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इस भारतीय तेज गेंदबाज के पास देश भर में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं, जिनसे उनकी दौलत लगातार बढ़ती रहेगी।
आलीशन घर में रहते हैं भुवी
भुवनेश्वर कुमार का मेरठ के गंगा नगर में एक बंगला है, जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। नोएडा में उनका एक फार्महाउस भी है।
कार कलेक्शन
भुवनेश्वर कुमार का कार कलेक्शन काफी छोटा है, लेकिन इसमें कुछ शानदार 4-व्हीलर गाड़ियां शामिल हैं। भुवी के पास जो कारें हैं, उनमें 75 लाख रुपये की BMW 530d M-Sport, एक Audi Q3 और एक Mercedes शामिल हैं।
कमाई का जरिया
उनकी इनकम का मुख्य जरिया क्रिकेट ही है। भुवी अलग-अलग इंटरनेशनल और नेशनल क्रिकेट मैचों और IPL से बहुत सारा पैसा कमाते हैं। वो कभी-कभी टीवी और पब्लिक इवेंट्स में भी नजर आते हैं।
2017 में नुपूर से भुवी ने की शादी
भुवनेश्वर कुमार की वाइफ का नाम नुपुर नागर है। दोनों ने 23 नवंबर 2017 को शादी की थी। नुपूर और भुवी बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही कॉलोनी में रहते थे, जहां से उनकी दोस्ती बनी और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। 2017 में परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली। नूपुर पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों की एक बेटी हैं, जिसका नाम अक्साह हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal