भारत को घूरने वाले PAK-BAN और चीन के मुंह पर तमाचा, ट्रंप ने सिर्फ IND को दी छूट

भारत और अमेरिका के बीच सालों से फंसी ट्रेड डील अब होने वाली है। दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। इसका खुलासा सोमवार को खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील लॉक हो गई है और इसलिए हम भारत पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को तो राहत दे दी, लेकिन उन्होंने भारत के पड़ोसियों को रियायत नहीं दी। आइए जानते हैं कि हमे पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर अमेरिका ने कितना टैरिफ लगा रखा है?

पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश पर कितना टैरिफ?

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन से कम कर दिया है। हमारे तीनों पड़ोसियों से सबसे कम टैरिफ अब भारत पर है। अमेरिका ने अभी पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। वहीं, बांग्लादेश पर यह 20 फीसदी है और चीन पर 30 से 35 फीसदी का टैरिफ है।

2 फरवरी से पहले भारत पर 50 फीसदी टैरिफ था। लेकिन सोमवार को ट्रंप ने घोषणा करके इसे 18 फीसदी कर दी और कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यानी अब भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन के मुकाबले अमेरिका में कम टैरिफ चुकाना पड़ेगा। इससे भारत के निर्यात को फायदा होगा। अमेरिका में भारतीय उत्पादन पहले की अपेक्षा कम कीमत पर मिलेंगे।

देशटैरिफ
भारत18%
चीन30-35%
पाकिस्तान19%
बांग्लादेश20%
इंडोनेशिया19%
वियतनाम20%



दक्षिण-पूर्व एशिया में, जिन देशों को ज्यादा ड्यूटी का सामना करना पड़ रहा है, उनमें वियतनाम (20 प्रतिशत), बांग्लादेश (20 प्रतिशत), पाकिस्तान (19 प्रतिशत), मलेशिया (19 प्रतिशत), कंबोडिया (19 प्रतिशत) और थाईलैंड (19 प्रतिशत) शामिल हैं।

अमेरिका ने किस देश पर लगा रखा है सबसे कम टैरिफ?

जिन देशों का अमेरिका के साथ सबसे कम टैरिफ एग्रीमेंट है, उनमें यूनाइटेड किंगडम (10 परसेंट), यूरोपियन यूनियन (15 परसेंट), स्विट्जरलैंड (15 परसेंट), जापान (15 परसेंट) और साउथ कोरिया (15 परसेंट) शामिल हैं।

वहीं, अगर सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों की बात करें तो इनमें ब्राजील (50 प्रतिशत), म्यांमार (40 प्रतिशत), लाओस (40 प्रतिशत), चीन (37 प्रतिशत) और दक्षिण अफ्रीका (30 प्रतिशत) शामिल हैं।

India US Trade Deal की डिटेल नहीं आई सामने

भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, हालांकि ट्रंप की पोस्ट में कई दावे किए गए हैं: जैसे भारत का रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने का वादा, अमेरिकी सामानों पर टैरिफ घटाकर जीरो करना, अमेरिकी तेल इंपोर्ट बढ़ाने पर सहमत होना और अलग-अलग सेक्टर में $500 बिलियन के अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीदना।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com