5,000mAh बैटरी वाला Samsung का सस्ता 5G फोन, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

सैमसंग 2 फरवरी को अपनी नई किफायती गैलेक्सी F70 सीरीज अनाउंस करेगा। यह सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में अच्छा कैमरा अनुभव चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होगी, जिसमें पहला मॉडल 15,000 रुपये से भी कम में आ सकता है। इसमें 50MP कैमरा, Exynos 1330 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

सैमसंग कल यानी 2 फरवरी को अपनी नई किफायती स्मार्टफोन F70 सीरीज से पर्दा उठाने जा रहा है। ये नई F70 सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करेगी जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। सैमसंग गैलेक्सी F70 सीरीज पहले से मौजूद F सीरीज में एक अपग्रेड है जो बजट और मिड-रेंज सेगमेंट पर फोकस करती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कोरियन दिग्गज ने संकेत दिया है कि F70 लाइनअप अच्छे कैमरा हार्डवेयर के साथ आएगा। सैमसंग का कहना है कि ये डिवाइस कंटेंट क्रिएशन पर फोकस करेंगे। यानी ये फोन शायद उन यूजर्स के लिए होंगे जो सोशल मीडिया पर अपने खास पल शेयर करते हैं।

Samsung Galaxy F70 सीरीज लॉन्च और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी F70 सीरीज में कुछ डिवाइस शामिल होंगे। सैमसंग का कहना है कि इनकी कीमत 30,000 रुपये से कम होने वाली है। हालांकि पहला गैलेक्सी F70 डिवाइस सेगमेंट के सबसे लोएस्ट मॉडल के तोर पर पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है। इस F70 सीरीज के डिवाइस बाकी F सीरीज की तरह ही फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। पहला फोन 2 फरवरी, 2026 को रिवील होगा।

Samsung Galaxy F70 सीरीज में क्या खास?
सैमसंग गैलेक्सी F17 को इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस Exynos 1330 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के किसी फीचर का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी F17 में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल सकता है।

फोन में सामने की तरफ आपको 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। अब, सैमसंग द्वारा दी गई जानकारी को देखते हुए, नए F70 डिवाइस में शायद एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेगा। साथ ही डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com