उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी आ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर दिखाई दे रहा है।
तापमान के इस उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही है।
पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से इजाफा हुआ है और दिन के समय भी ठंड महसूस की जा रही है। जब कि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड हो रही है। हालांकि रात के समय भारी ठंड होने लगी है। वहीं देहरादून में शनिवार को तेज धूप खिली रही। धूप में गर्माहट होने के बावजूद ठंड का एहसास हुआ।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा । पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal