इन्वेस्टमेंट के दो ऑप्शन हैं- FD और गोल्ड (FD vs Gold investment) दोनों ही पॉपुलर हैं। कुछ लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को भरोसेमंद मानते हैं तो कुछ गोल्ड की चमक पर दिल हार बैठते हैं। लेकिन कौन-सा बेहतर है और कौन देता है ज्यादा मुनाफा? अगर ये सवाल आपके मन में भी घूम रहे हैं तो हम आपको 5 पॉइंट्स में FD vs Gold का लेखा-जोखा बताने जा रहे हैं।
पैसे कमाने की बात हो, तो हर कोई चाहता है कि उसका निवेश सुरक्षित भी हो और अच्छा रिटर्न भी दे। ऐसे ही दो ऑप्शन हैं- FD और गोल्ड (FD vs Gold investment), दोनों ही पॉपुलर हैं। कुछ लोग बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट को भरोसेमंद मानते हैं, तो कुछ गोल्ड की चमक पर दिल हार बैठते हैं।
लेकिन कौन-सा बेहतर है? कौन देता है ज्यादा मुनाफा और कौन है ज्यादा सेफ? अगर ये सवाल आपके मन में भी घूम रहे हैं, तो रुकिए… हम आपको सिर्फ पांच पॉइंट्स में FD और गोल्ड का पूरा लेखा-जोखा बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
FD या गोल्ड, क्या ज्यादा सुरक्षित?
हां, FD ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि, यह बैंक द्वारा गारंटीड रिटर्न देता है और डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) से 5 लाख तक का इंश्योरेंस मिलता है। गोल्ड की कीमत मार्केट पर निर्भर करती है, जो शॉर्ट टर्म में अस्थिर हो सकती है। रिस्क से बचने वालों के लिए FD बेहतर है।
कौन देता है ज्यादा रिटर्न?
FD returns vs gold returns : एक्सपर्स्ट का मानना है कि गोल्ड लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकता है। जैसे पिछले 20 साल में 11.2% CAGR का तगड़ा रिटर्न मिला है। FD का रिटर्न 5-8% सालाना फिक्स्ड होता है, जो मार्केट से प्रभावित नहीं होता। अगर आप रिस्क ले सकते हैं, तो गोल्ड का पलड़ा भारी हो सकता और यह मोटा रिटर्न दे सकता है।
गोल्ड का कैलकुलेशन
निवेश रकम- 1,00,000 रुपए
समय- 20 साल
CAGR- 11.2%
अनुमानित रिटर्न (रकम)- 8.66 लाख रुपए
कैलकुलेशन के दौरान हमने कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) रिटर्न 11.2 प्रतिशत माना, जो गोल्ड ने पिछले 20 साल में दिया है। इसके मुताबिक, अगर आपने 20 साल पहले गोल्ड में एक लाख रुपए इन्वेस्ट किए होते, तो उसकी कीमत आज8 8.66 लाख रुपए होती।
FD का कैलकुलेशन
निवेश रकम- 1,00,000 रुपए
समय- 20 साल
अनुमानित ब्याज- 8%
अनुमानित रिटर्न (रकम)- 4.66 लाख रुपए
हमने यहां एफडी की रकम एक लाख रुपए मानी है। जिसे 20 साल पहले फिक्स डिपॉजिट किया गया था। अनुमानित रिटर्न 8% है। चक्रवृद्धि ब्याज के साथ आपकी एक लाख रुपए की रकम आज 4.66 लाख रुपए होती।
महंगाई से बचाने में गोल्ड बेहतर या FD?
एक्सपर्ट बताते हैं कि गोल्ड महंगाई से बचाने में बेहतर है। क्योंकि, इसकी कीमत इन्फ्लेशन के साथ बढ़ती है। FD का रिटर्न फिक्स होता है, जो इन्फ्लेशन से कम हो सकता है। इससे रियल वैल्यू घटती है। लंबे समय में गोल्ड की वैल्यू बरकरार रहती है।
क्या इमरजेंसी में गोल्ड की लिक्विडिटी FD से तेज है?
हां, गोल्ड की लिक्विडिटी ज्यादा है। खासकर डिजिटल गोल्ड और ETFs, जिन्हें तुरंत बेचा जा सकता है। FD में प्रीमेच्योर निकासी पर पेनल्टी लगती है, जिससे लिक्विडिटी कम होती है। इमरजेंसी में गोल्ड बेहतर विकल्प है।
टैक्स के मामले में किसका फायदा ज्यादा?
गोल्ड पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स 20% (इंडेक्सेशन के साथ) लगता है, जो FD से कम हो सकता है। FD का ब्याज इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्सेबल है। लो टैक्स ब्रैकेट वालों को FD फायदा दे सकता है।