ये रफ्तार डराती है : सड़कों पर रात 12 से तड़के 4 बजे तक बेलगाम दौड़ते हैं वाहन

अगर आप राष्ट्रीय राजधानी में रात 12 से तड़के चार बजे के बीच सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर रहे। इस समय के बीच दिल्ली में वाहन सबसे ज्यादा बेलगाम हो जाते है। गाड़ियां हवा से बातें करती हैं। इस समय में जनवरी से मार्च तक तीन महीने में कुल 1,76,249 चालान काटे गए। ये सभी चालान कैमरों के जरिये काटे गए हैं और वाहनों की रफ्तार भी कैमरों में कैद हुई है। इस समय वाहनों की रफ्तार 150 से 180 के बीच होती हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार इस समय में सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीडिंग व रेड लाइट जंप के हैं। रात 12 बजे से लेकर तड़के 4 बजे के बीच जनवरी में 58,095, फरवरी में 60,025 और मार्च महीने में 58,129 चालान काटे गए। इसके बाद इस समय में सबसे ज्यादा रेड लाइट जंप के चालान हैं।

रेड लाइट जंप के जनवरी महीने में 2,329, फरवरी महीने में 2,904 और मार्च महीने में 1,842 चालान काटे गए। वहीं, सुबह चार से आठ बजे तक भी वाहन रुकते नहीं है। इस समय में जनवरी महीने में 47,146, फरवरी महीने में 52,887 और मार्च महीने में 56,736 चालान किए गए।

इसके अलावा सुबह चार से 8 बजे के बाद तीसरा खतरनाक होता है। इस समय समय में जनवरी महीने में 45,237, फरवरी महीने में 40,964 और मार्च महीने में 45,064 चालान काटे गए हैं। वहीं, दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए चौथा सबसे ज्यादा खतरनाक समय दोपहर 12 बजे से लेकर शाम बजे के बीच का है।

रात में सड़कों पर पुलिस कम रहती है, इस कारण वाहन बेलगाम हो जाते हैं। ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जगह-जगह स्पीड पकड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा स्पीड गन खरीदी है। -सत्यवीर कटारा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com