कनाडा के टोरंटो में शुक्रवार रात एक पब में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास रात करीब 10.30 बजे घटी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर आरोपी का उद्देश्य क्या था। वहीं, गोलीबारी के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।