3 दिवसीय राजगीर महोत्सव का हुआ आगाज!

राजगीर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा के राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शनिवार से रंगारंग आगाज हो गया। राजगीर महोत्सव का उद्घाटन बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया।

नीतीश सरकार ने बिहार के सभी पर्यटक स्थलों का किया विकास
इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार के सभी पर्यटक स्थलों का विकास किया है, जिसके कारण गोवा से ज्यादा पर्यटक बिहार में आते हैं। बिहार विधान परिषद में सचेतक रीना यादव ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है, जिसमें बिहार के पर्यटक स्थल भी शामिल है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म मंगलाचरण से हुई। तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव में लगाए गए ग्राम मेला में बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों से शिल्पकारों और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें जम्मू कश्मीर का पश्मीना शॉल, उत्तराखंड का जैकेट, लोही चादर, असम का बंबू, झारखंड का अचार, पापड़ बड़ी, हरियाणा का चप्पल, पंजाबी जूती, गुजरात का गुजराती बेडशीट, पश्चिम बंगाल का कैटलेरी, बिहार का मधुबनी पेंटिंग शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com