Haryana में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट हुई Final 

हरियाणा में शपथ ग्रहण के बाद विभाग मिलने का इंतजार कर रहे नायब कैबिनेट के मंत्रियों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों की माने तो मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है।

मुख्यमंत्री की ओर से उस लिस्ट को राजभवन में भेज दिया गया है। राज्यपाल के लौटने पर हरियाणा कैबिनेट के मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों की लिस्ट जारी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज शाम को चंडीगढ़ में लौट सकते हैं। फिलहाल वह चंडीगढ़ से बाहर है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक मंत्रियों को मिलने वाले विभागों की घोषणा हो सकती है |

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com