दिल्ली में हॉटस्पॉट पर नहीं सुधर रही स्थिति, हवा बेहद खराब

यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता जस की तस बनी है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को हवा की दिशा व हवा की गति बदलने से राजधानी में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 58, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 172, ग्रेटर नोएडा में 170 एक्यूआई रहा।

हॉटस्पॉट में दर्ज अधिकतम एक्यूआई

आनंद विहार———380
नरेला————–332
बवाना————-330
आरके पुरम———322
मुंडका————-321
जहांगीरपुरी———-315
पंजाबी बाग———-305
द्वारका————-302
रोहिणी————-267
अखोला————243

आज आसमान रहेगा साफ
दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 37 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान लोधी रोड इलाके का रहा। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com