हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है। आखिरी समय में कांग्रेस और भाजपा ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए जोर लगा रखा है। आज सोनीपत से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन को मनाने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत पहुंचे। बंद कमरे में चली मीटिंग में बाद नायब सैनी ने कविता जैन और राजीव जैन को मना लिया। अब राजीव जैन अपना नामांकन वापस लेंगे।
बता दें कि सोनीपत में भाजपा ने कांग्रेस से आए निखिल मदान को टिकट दिया है। जिसके बाद राजीव जैन ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया था। वहीं हिसार में भाजपा की महिला मोर्चा पूर्व प्रधान गायत्री देवी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा- महिला मोर्चा से जुड़ी किसी भी महिला को टिकट न देकर उनका अपमान किया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal