हरियाणा के विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने कमर कस ली है। प्रचार के लिए भाजपा नेता फिल्ड में उतरे हुए हैं। इस कड़ी जींद में भाजपा की बड़ी रैली का आयोजन किया गया है।
जींद के एकलव्य स्टेडियम में आज भाजपा की जन आशीर्वाद रैली होगी। रैली को मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा संगठन प्रभारी सतीश पूनिया समेत कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। भाटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे के चक्कर में कांग्रेस को परिवार तक सिमटा दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को उपचुनाव में हरवाया था।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला को पीछे धकेलने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए भाटिया ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा घोषणा करें कि सत्ता में आने पर वह किसी बांगर के सामान्य परिवार के बच्चे को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
केवल अपने परिवार को राजनीतिक रूप से स्थापित करने के लिए हुड्डा सब प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा की जनता और विशेष कर बांगर की धरती उन्हें इस बार भी सत्ता से दूर रखेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal