प्रियंका चोपड़ा को गर्दन पर लगी चोट

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। लेकिन इस वक्त प्रियंका को लेकर जो खबर सामने आ रही है उससे उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ जाएगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका एक हादसे का शिकार हो गई हैं और उनको गर्दन पर चोट (Priyanka Chopra Injury) लगी है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिंयका के चाहने वालों की तादात काफी ज्यादा है। लेकिन फिलहाल जो खबर आ रही है, वो उनके फैंस की चिंता का सबब बन सकती है। 

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल (Priyanka Chopra Injury) हो गई हैं और उनको गर्दन पर चोट लगी है। इसकी एक तस्वीर को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट

जब से प्रियंका चोपड़ा अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस के साथ विदेश में शिफ्ट हुई हैं, तब से वह अंग्रेजी फिल्मों में ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं। मौजूदा समय में भी प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है। 

दरअसल प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट का लाल निशान साफ दिखाई दे रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- और ये मेरे पेशेवर काम का एक बड़ा जोखिम।

एक्ट्रेस को ये चोट फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका की इस इंस्टा स्टोरी को देखकर उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि कुछ फैंस उनके डेडिकेशन लेवल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। 

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

बतौर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय में हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी। उनके साथ इस मूवी में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका इस मूवी की शूटिंग के लिए फ्रांस में मौजूद रही हैं। द ब्लफ भी प्रियंका की अपकमिंग इंग्लिश फिल्मों में शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com