Taste Atlas ने दिया Aamras को बेस्ट मैंगो डिश का खिताब

कुछ लोगों के लिए गर्मियां यानी आम का सीजन। आम का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने से कोई इनकार नहीं कर पाता। इसलिए अगर आप भी आम के फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। Taste Atlas के जून 2024 के लिस्ट में 10 बेस्ट मैंगो डिशेज में भारत की दो डिशेज ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानें वे कौन-कौन सी डिशेज हैं।

आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही, लोग बेसब्री से आम का इंतजार करने लगते हैं। मीठे और रसीले आम की खुशबू भी इतनी लुभावनी होती है कि हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इतना ही नहीं, मीठे पके आम के अलावा, कच्चे आम को भी खाना लोग खूब पसंद करते हैं।

इनसे कई व्यंजन (Mango Dishes) भी बनाए जाते हैं, जो इतने लजीज होते हैं कि इन्हें खाकर लोग अपनी उंगलियां तक चाट जाते हैं। आम से बनी एक बेहद स्वादिष्ट डिश, जो महाराष्ट्र और गुजरात के क्षेत्रों में खूब प्रसिद्ध है, Taste Atlas के जून 2024 के टॉप 10 मैंगो डिशेज में पहले स्थान पर है। इससे भारत की यह डिश को विश्व स्तर पर खूब तारीफ बटोर रही है। हम बात कर रहे हैं आमरस (Aamras) की। आमरस पके हुए आम से बनाई जाने वाली एक बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे ज्यादातर पूड़ी के साथ खाया जाता है। इसे वैसे तो ज्यादातर महाराष्ट्र में बनाया जाता है, लेकिन आप भी अगर चाहें, तो इसे आसानी से बना सकते हैं।

कैसे बनाएं आमरस?

आमरस बनाने के लिए खूब पका हुए कुछ आम ले लें और उन्पाहनी में भिगोकर रख दें। कुछ घंटों बाद इसे पानी से निकालकर इसका पल्प निकाल लें। पल्प आसानी से निकल जाए, इससे ज्यादा पका हुआ आम लें। इसे निचोड़ना काफी आसान होता है। इसके बाद अगर आप इसे और मीठा बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी-सी चीनी मिला सकते हैं। चीनी अचछे से मिल जाए, इसके बाद इलायची पाउडर डालें और ऊपर से केसर के कुछ धागों से सजाएं। आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि यह ठंडा हो जाए। इसके बाद पूड़ियों के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस डिश ने भी बनाई लिस्ट में जगह

आमरस के अलावा, भारत से आम की चटनी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। आम की चटनी इस सूची में पांचवें स्थान पर है। आम की चटनी कई लोग चटकारा लेकर खाते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बाकी चटनियों से काफी अलग होता है और इससे बोरिंग खाने का स्वाद भी दोगुणा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आने ये दोनों डिशेज अभी तक ट्राई नहीं की हैं, तो एक बार तो जरूर खाकर देखें।

इन डिशेज को मिला दूसरा और तीसरा स्थान

आम से बनी और भी टेस्टी डिशेज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। लेकिन भारत से सिर्फ यही दो डिशेज हैं। आम से बनी स्टिकी मैंगो राइस, जो थाईलैंड की डिश है, ने दूसरा स्थान हासिल किया है और फिलिपिन्स की शोरबेट तीसरे स्थान पर है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com