गूगल फोटोज में स्लाइड शो कैसे बनाएं, यहां जानें

गल फोटोज में एक फीचर है स्लाइडशो जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Google Photos में स्लाइड शो बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं…

आप में से बहुत लोग Google Photos का इस्तेमाल करते हैं। गूगल फोटोज गूगल का एक गैलरी एप है जिसके साथ क्लाउड बैकअप भी मिलता है। गूगल फोटोज में कई सारे ऐसे फीचर्स होते हैं जो बड़े काम के होते हैं लेकिन इनकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है। गूगल फोटोज में एक फीचर है स्लाइडशो जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Google Photos में स्लाइड शो बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं…

सबसे पहले photos.google.com पर जाएं या अपने मोबाइल में गूगल फोटोज एप ओपन करें। अब उन सभी फोटोज को सेलेक्ट करें जिनकी आप स्लाइड बनाना चाहते हैं। अब मीनू में जाकर Movie या Animation में से किसी एक विकल्प को चुनें।

यदि आप मूवी का ऑप्शन चुनते हैं तो ट्रांजिशन के साथ स्लाइड शो मिलेगा और यदि आप एनिमेशन को चुनते हैं तो आपको GIF जैसा स्लाइड शो मिलेगा। कोई भी स्लाइड शो क्रिएट करने के बाद आप उसे एडिट कर सकेंगे।

स्लाइड शो बनने के बाद आप उसमें म्यूजिक, थीम्स और ट्रांजिशन आदि डाल सकते हैं। म्यूजिक एड करने के लिए म्यूजिक के बटन पर क्लिक करें। प्रीव्यू के बटन पर क्लिक करके सेव करने से पहले स्लाइड शो का प्रीव्यू जरूर देखें। उसके बाद सेव करें। गूगल फोटोज के स्लाइड शो का लिंक भी आप किसी के साथ शेयर कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com