पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ दौंड तालुका में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें 3 महिलाओं की जान चली गई है। जबकि 5-6 महिलाएं चोटिल हुई हैं। जिनको इलाज के लिए चिकत्सालय में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि तालुका के रावनगांव में टमाटर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालते वक़्त ये दुर्घटना हुई है।

गौरतलब है कि रावनगांव में बृहस्पतिवार शाम लगभग 5 बजे खेत से टमाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला जा रहा था। इसी के चलते चालक ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया। तत्पश्चात, ट्रैक्टर-ट्रॉली खडकवासला नहर की बत्तीसवीं खाई में पलट गया। इसी ट्रॉली में महिला मजदूर भी थीं, जोकि दिनभर खेतों में काम करने के पश्चात् अपने घर के लिए जा रही थीं।
वही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने एवं उसके नीचे महिलाओं के दबे होने की खबर प्राप्त होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बचाव कार्य आरम्भ किया। लगभग एक घंटे पश्चात् लोगों ने जेसीबी मशीन की सहायता से महिलाओं को बाहर निकाला। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां तीन महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर रही थीं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिलाएं एक ही बस्ती की थीं। जोकि दिहाड़ी मजदूर थीं। उन्हें नहीं पता था कि जिस ट्रॉली में बैठकर वो घर के लिए जा रही हैं वो उन्हें मौत के मुंह में पहुंचा देगी। महिलाओं की मौत से बस्ती में मातम पसरा हुआ है। शोकाकुल परिवारों की स्थिति देख लोग सिहर उठे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal