उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। अभी कुछ और दिनों तक इस शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। वहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। पहले ही शीतलहर की मार झेल रहे लोगों के लिए कोहरा आफत बन रहा है। लोगों को घने कोहरे के चलते रोज के कार्य करने में भी पेरशानी आई। आलम यह है कि इस कोहरे की वजह से नॉर्थ रेलवे क्षेत्र में 14 ट्रेनों लेट से चली। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। यहां हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली में भी आज सुबह-सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, परिचालन अब सामान्य हो गया है।
जालंधर में अगले 48 घंटे में ठड़ का कहर
हरियाणा में भी शीतलहर से ठंड बढ़ चुकी है। यहां पर स्थित जालंधर में आने वाले 48 घंटे तक लोगों को ठंड का औ कहर झेलना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तथा शीत लहर का असर सीधे रूप से मैदानी इलाकों पर पड़ने वाला है। वहीं अगले दिन यानी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते दिन लुधियाना में बीते दिन न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार के तापमान 3.8 से .6 डिग्री अधिक रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई।
यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड
बात अगर उत्तर बिहार की करें तो यहां पर लगातार अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सूर्योदय भी विलंब से होगा। कोहर और शीतलहर से लोगों को आने वाले दिनों लोगों को राहत नहीं मलेगी। वहीं यूपी में शीतहर का सितम जारी है। इन दिनों कोहरे की मार झेल रहे वेस्ट यूपी को अभी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आज सुबह घने कोहरे दर्ज किया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal