यूपी में सात सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को ज्यादातर सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। हालांकि, इन सबसे दूर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर में शक्ति उपासना कर रहे थे। उन्होंने यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह पूजा की और गौसेवा की।

मुख्यमंत्री योगी जब भी बलरामपुर आते हैं वह शक्तिपीठ जरूर जाते हैं। उन्होंने पूजन के बाद शक्तिपीठ परिसर का निरीक्षण किया और गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया।
प्रदेश में उपचुनाव की सात सीटों पर मतगणना हो रही है जिसमें ज्यादातर पर भाजपा को आगे दिखाया जा रहा है। इन चुनाव को यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का एक रुझान माना जा रहा है।
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। देवीपाटन शक्तिपीठ एक प्रसिद्घ मंदिर है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्र में भी यहां पूजा की थी।गौशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal