कोलकाता पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर मुकदमा दर्ज किया

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, सांसद लॉकेट चटर्जी, अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, भाजपा नेताओं भारती घोष और जयप्रकाश मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर गैरकानूनी विधानसभा और कानून के उल्लंघन का आरोप है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

कोलकाता में भाजपा के ‘नबन्ना चलो’ कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का भी इसेतमाल किया गया था, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। पश्चिम बंगाल व कोलकाता पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि वाटर कैनन में केमिकल मिलाया गया था। मगर प्रसाद के इस बात को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वाटर कैनन में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह गलत जानकारी है।

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि भाजपा मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं के प्रमाण मिले हैं, फायरआर्म बरामद हुए हैं, पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया है। कोलकाता पुलिस ने 89 लोगों को और हावड़ा पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com