वर्चुअल सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतिमान है।

यही हमारी पूंजी है। हमें जनता को अपनी इन खूबियों से परिचित कराते हुए विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से अवगत कराना होगा। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं।
सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें, हमारी जीत सुनिश्चित है। इससे पहले बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने सभी का स्वागत किया, जबकि जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने आभार ज्ञापन किया।
मुख्यमंत्री जी ने स्व. चेतन चौहान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्रीय जनता और उनके परिवार और सगे-सम्बन्धियों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।
उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र का जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनता का आईना होता है। इस क्षेत्र ने चेतन चौहान जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपना प्रतिनिधि चुना था, उनका असामयिक निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है।
स्व.चेतन जितने अच्छे क्रिकेटर थे, उतने ही अच्छे इंसान और नेता भी थे। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने मुरादाबाद मण्डल के विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का संकल्प लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal