केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एम्स के डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री को घर पर आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद पोस्ट कोविड दुष्प्रभावों से ग्रस्त केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य में पहले से खासा सुधार है।
![]()
बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम में सहभागिता भी की। एम्स के ही डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होने के दौरान भी केंद्रीय गृहमंत्री लगातार अपने कार्य कर रहे थे।
अहम है कि रविवार रात अचानक तबियत में गिरावट होने की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।हालांकि दिल्ली एम्स ने एक बयान जारी करते हुए लोकसभा सत्र से पहले रूटीन जांच के चलते उन्हें भर्ती होने की जानकारी दी थी।
एम्स प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अब पहले से काफी स्वस्थ हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal