लंबे बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। 2007 में इन्हीं लहरहाती जुल्फों के साथ पहला टी-20 विश्व कप थामकर पूरे देश को रोमांच से भर दिया।

28 साल बाद 2011 में विश्व कप जीत के बाद अपना सिर मुंडवाकर भी सबको चौंका दिया। बीच में, उन्होंने दाढ़ी वाले लुक को आजमाया, लेकिन 2019 विश्व कप से पहले फिर से क्लीन शेव हो गए।
वो आखिरी समय था जब क्रिकेट की दुनिया ने एमएस धोनी को मैदान पर देखा था। अब माही एकबार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। अब वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से लंबे बाल नहीं हैं, वह कुछ थके हुए भी दिख रहे हैं। पक चुकी दाढ़ी के बालों में सफेद रंग की झंकार है। कुछ ने भारत के पूर्व कप्तान की उम्र पर भी सवाल उठा दिए।
इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरा बेटा इतना बूढ़ा नहीं हुआ, जितना सोशल मीडिया पर उसे बना दिया गया। हां, मैंने तस्वीरों में उसके नए लुक को देखा है, लेकिन वह उम्रदराज नहीं लग रहा। किसी मां के लिए उसका बच्चा कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।’
धोनी के भविष्य पर लगाई जा रही अटकलों पर मां देवकी ने कहा कि अपने बेटे के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। पहले कोरोना वायरस धोनी जानते हैं कि कोई भी फैसला कब लेना है। अपने करियर पर बात करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति खुद वही हैं।
इस साल सात जुलाई को 39 साल के होने वाले माही लॉकडाउन के दौरान बीवी साक्षी और बेटी जीवा के साथ ही अपने फॉर्महाउस पर समय बीता रहे हैं। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal