चीन से शुरु हुआ कोरोना वायरस अब लगभग 170 से अधिक देशों में फैल चुका है। 2 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो गए हैं, 9 हजार के करीब लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

इसी बीच भारत में चीन के राजदूत सन वेइदॉन्ग ने बताया कि चीन आज कोरोना वायरस (Covid-19) की रोकथाम और नियंत्रण करने के लिए यूरेशिया (यूरोप और एशिया) दक्षिण एशिया के 10 से अधिक देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग करेगे।
उन्होंने आगे कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच वह अपने पड़ोसियों की सहायता करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कॉन्फ्रेंसिंग में भारत भी शामिल होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर के करीब 170 से अधिक देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है। दुनियाभर में इससे संक्रमित करीब 2 लाख से अधिक लोगों संक्रमित हो गए हैं। वहीं, 9 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। हालांकि, 60 हजार से अधिक लोग इससे ठीक भी हुए हैं।
दिसंबर 2019 में चीन के हुबई प्रांत के वुहान शहर में कोरोना वायरस के पहला मामला सामने आया था। देखते ही देखते ये बाकी देशों में भी फैलना शुरु हो गया।
चीन में अब तक इससे 3 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, चीन ने अब दावा किया है कि वायरस का कोई नया मामला अब सामने नहीं आ रहा है। अमेरिका, इटली और जापान जैसे विकसीत देशों में इस वायरस से दशहत फैलाई हुई है।
इटली में रोजाना मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहां अब तक 3000 से अधीक लोग अपना जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में भी इससे संक्रमित 200 से अधीक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भारत में भी 200 से अधिक लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। सभी देश अपने-अपने स्तर पर इससे लड़ने के लिए कदम उठा रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal