आध्यात्मिक यात्रा: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका सुपरस्टार अर्जुन कपूर ने

फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर ने रविवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाकर मत्था टेका हैं। उनके पोस्ट से आध्यात्मिक यात्रा के बारे में पता चलता हैं।

अर्जुन कपूर इन दिनों अमृतसर में शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की अपनी यात्रा से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर कर अर्जुन ने लिखा है, ‘वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।’

अर्जुन अमृतसर में रकुल प्रीत सिंह के साथ शूटिंग कर रहे हैंl जो इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं। इस फिल्म का अभी टाइटल फाइनल नहीं हुआ हैंl यह अर्जुन-रकुल की पहली फिल्म साथ में होगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने मुंबई मिरर से कहा था, ‘मैं एक जॉइंट परिवार में पला बढ़ा हूं इसलिए मैं समझ गया कि यह प्यार, ताकत और समर्थन का सबसे बड़ा आधार है। यहीं हमारी फिल्म का सार है, जिसका दिल सही जगह पर है। मैं प्रैप के दौरान भी धमाका कर रहा हूं।’

रकुल के साथ फ्रेम शेयर करने के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, ‘वह एक सुंदर सहज और अच्छी को एक्ट्रेस हैं।’ काश्वी नायर इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। उन्होंने इसके पहले निखिल आडवाणी को असिस्ट किया हैं।

अर्जुन कपूर जल्द फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति की यह एक साथ की हुई तीसरी फिल्म होगीl

गौरतलब है कि दोनों का डेब्यू भी एक साथ हुआ था। अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैंl दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया हैंl मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिया हैं और अब वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com