भारतीय क्रिकेट कप्तान Virat Kohli की उपलब्धियों के ताज में एक और नगीना जुड़ गया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर 50m (5 करोड़) फॉलोअर्स वाले वे पहले भारतीय बन गए। भारतीयों के लिहाज से देखा जाए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दूसरे और दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया में इंस्टाग्राम पर पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Virat Kohli ने इस बार मैदान के बाहर कमाल किया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में देखे जाने वाले Virat Kohli ने इस फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी तक 930 पोस्ट की हैं और वे 148 लोगों को फॉलो करते हैं।
31 साल के Virat Kohli भारत के सबसे महंगे ब्रांड सेलिब्रिटी हैं। डफ एंड फेल्प्स फर्म के हिसाब से उन्होंने लगातार तीसरे साल ब्रांड वेल्यू के मामले में भारत में टॉप किया था।
Instagram पर फॉलोअर्स के लिहाज से विराट कोहली 5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले क्रम पर हैं। प्रियंका चोपड़ा 49.9m (4 करोड़ 99 लाख) दूसरे और दीपिका पादुकोण 44.1m (4 करोड़ 41 लाख) तीसरे क्रम पर हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 34.5m (3 करोड़ 45 लाख) फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर वैश्विक हस्तियों की बात की जाए तो फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है।
विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम अब 21 फरवरी से न्यूजीलैंड का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सामना करने वाली है। भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का 5-0 से सफाया किया था।
इसका बदला लेते हुए न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। भारत को तीन या ज्यादा वनडे मैचों की सीरीज में 31 साल बाद इस शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली की टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal