शनि का नाम आते ही लोगों को डर लगने लगता है। किसी भी व्यक्ति क ऊपर शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या सवार होने पर तमाम तरह की परेशानियां और बीमारियां आने लगती है। ज्योतिष के अनुसार शनि हर ढाई साल के बाद राशि बदलते हैं। शनि के राशि बदलते ही कई राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है। 24 जनवरी 2020 को शनि का राशि परिवर्तन हुआ है। शनि 30 सालों के बाद स्वयं की राशि मकर में प्रवेश किया है। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुंभ, मकर और धनु राशि पर साढ़ेसाती सवार हो गई।

शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशि अनुसार दान-पुण्य करते रहना चाहिए। हर शनिवार ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप सभी राशियों के लोगों को करना चाहिए। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे शुभ काम जो हर शनिवार करने से शनि का अशुभ असर कम होता है और शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है।
मेष राशि- इस राशि के लोगों को शनि के शुभ प्रभाव के लिए गरीब व्यक्ति को तेल और नमक का दान करना चाहिए।
वृष राशि- शनिवार को गुड़ और चने का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि- आपके लिए अन्न का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों के लिए कुत्ते को रोटी खिलाना सकारात्मक रहेगा।
सिंह राशि- इस राशि के लोग पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी रखें।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोग उड़द का दान करें।
तुला राशि- आपको शनि मंदिर में तेल का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- पक्षियों के लिए अनाज और पानी रखें।
धनु राशि- आपको वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को शनि का प्रभाव कम करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाए।
कुंभ राशि- इस राशि के लोग मंदिर में तेल का दान करें।
मीन राशि- गरीबों का वस्त्र का वितरण करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal