चुनाव प्रचार की कड़ी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को अंबेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी खुशीराम के समर्थन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले पांच साल से जनता को झूठ बोल-बोल कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया। अन्ना हजारे कें कंधे पर चढ़कर सीएम बन गए। केजरीवाल पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे, जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वह अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। उनके मुख्यमंत्री के पद के चेहरे से बहस करने को तैयार हैं।
बता दें कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा बुधवार को 1 बजे तक सीएम प्रत्याशी घोषित करें वह बहस के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसलिए हम अमित शाह से बहस करने को तैयार हैं। वह आएं और बताएं कि आप ने दिल्ली के लिए क्या किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal