31 वर्षीय राघव चड्ढा ने दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया।

यहां से चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी।
राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली से AAP प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राघव राजेंद्र नगर सीट से AAP प्रत्याशी हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। AAP पांच साल के रिपोर्ट कार्ड और भविष्य की रूप रेखा का गारंटी कार्ड लेकर मैदान में उतरी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal