सर्दियों में अक्सर लोग ठंडी चीज़ों से परहेज़ करते हैं। यहां तक कि कई लोग पानी भी गुनगुना पीते हैं। ऐसे में अगर ठंड के मौसम में आइसक्रीम का नाम भी ले लें तो किसी की भी कंपकंपी छूट जाएगी।

ज़्यादातर लोगों का मानना है कि सर्दियों में आइसक्रीम खाने से बीमार पड़ सकते हैं। इसे खाने से गले का इंफेक्शन, सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल जैसी बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, ये सच है कि आइसक्रीम बीमार कर सकती है लेकिन सर्दियों में इसे खाने के एक नहीं कई फायदे भी हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आइसक्रीम सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। ये प्रोटीन, कैलोरी और कई विटामिन से भरपूर होती है जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
इसके अलावा आइसक्रीम तनाव कम करती है और दिमाग को भी आराम पहुंचाती है। यहीं तक कि ये इम्यूनिटी सिस्टल को भी मज़बूती देती है, इसलिए सर्दियों में आइसक्रीम के लिए कभी मना न करें।
1. विटामिन से भरपूर आइसक्रीम- आइसक्रीम विटामिन्स से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी2 और बी12 पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी ज़रूरी होता है। इन विटामिन्स से त्वचा में निखार आता है, हड्डियां मज़बूत होती है, नर्वस सिस्टम बेहतर होता है और आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है।
2. ओमेगा 3 और विटामिन डी- आइसक्रीम में ओमेगा 3 और विटामिन डी भी अच्छी मात्रा में होता है। ओमेगा-3 जहां दिमाग़, त्वचा और बालों के लिए ज़रूरी है, वहीं, शरीर के लिए विटामिन-डी भी बेहद अहम है। इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती।
3. मज़बूत इम्यून सिस्टम- अच्छी सेहत के लिए इम्यूनिटी मज़बूत होनी ज़रूरी है। आइसक्रीम में विटामिन-ए, इ2, इ3 भी होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है, मेटाबॉलिज़्म संतुलित रहता है और वज़न भी कंट्रोल में रहा है।
4. तनाव होता है कम- जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है, उन्हें आइसक्रीम काफी हद तक आराम पहुंचा सकती है। अगर आप सुबह नाश्ते में आइसक्रीम खा लें तो पूरे दिन तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी और दिमाग़ भी तरोताज़ा रहेगा।
5. प्रोटीन से भरपूर- अगर आप आइसक्रीम खाते हैं तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी भी दूर हो जाती है। आइसक्रीम खाने से मांसपेशियां मज़बूत होती है वहीं हड्डियां भी शक्तिशाली बनती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal