सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में नंबर 1 पर बने हुए कप्‍तान विराट कोहली

भारतीय क्रिकेटर वर्ल्ड क्रिकेट के स्‍टार्स हैं और उनकी लोकप्रियता किसी बड़े फिल्मी एक्टर से कम नहीं है। यही कारण है कि उनके करोड़ों फैंस हैं। फिलहाल विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेट सितारे काफी लोकप्रिय हैं। मैदान में तो ये क्रिकेटर धूम मचा ही रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर भी ये क्रिकेटर छाए हुए हैं।

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सचिन तेंडुलकर सोशल मीडिया भी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी में शामिल हैं।

एक शोध के मुताबिक दिसंबर 2015 से दिसंबर 2019 के बीच भारत के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने सेलिब्रिटी रहे।

वहीं इस मामले में अब मौजूदा कप्‍तान विराट कोहली भी आगे निकल गए हैं। विराट कोहली सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में नंबर 1 पर बने हुए हैं। कोहली के बारे में हर महीने करीब 1.76 मिलियन सर्च हुई है।

MS Dhoni इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। धोनी के बारे में औसत 9.59 लाख सर्च हर महीने हुई है। बता दें कि धोनी ने फिलहाल 6 महीने से क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है, लेकिन उनके लिए फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है।

आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले वे एकमात्र कप्‍तान हैं। तीसरे स्थान पर टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। हिटमैन रोहित के बारे में हर महीने करीब 7.33 लाख सर्च किए गए हैं।

इनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर 3.68 मिलियन के साथ 5वें और टीम इंडिया के पूर्व जबर्दस्त ऑलराउंडर युवराज सिंह को लेकर 3.48 मिलियन सर्च प्रति महीने के साथ छठे स्‍थान पर हैं।

मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंडुलकर ने नवंबर 2013 में खेल से संन्यास लिया लेकिन उनकी लोकप्रियता बनी हुई है।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी जबर्दस्त है।

दिसंबर 2015 से दिसंबर 2019 के बीच सचिन सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में चौथे स्‍थान पर रहे। सचिन के बारे में औसत 4.51 लाख सर्च प्रति माह पाए गए।

बहरहाल मैदान की तरह सोशल मीडिया में भी भारतीय क्रिकेटर्स छाए हुए हैं। खास बात ये है कि इनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com