झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में अपनी पार्टी का खाता खोलने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों की बदहाली के लिए कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है-हमारी बदहाली के लिए कांग्रेस-भाजपा समान रूप से जिम्मेदार हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ओवैसी ने भी पूरा जोर लगया। संताल परगना की कई सीटों पर प्रचार किया। उन्होंने गोड्डा जिले के महागामा में AIMIM प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत पहचानी होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal