भाजपा ने पहले दो चरणों के चुनाव के रुझानों को अपने पक्ष में बताते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड में चुनाव का परिणाम साफ है।

यूपीए हाफ होगा, बाकी अन्य सभी विपक्षी दल साफ। न परिवार बचेगा, न हैसियत। त्रिवेदी रविवार को रांची में भाजपा के मीडिया सेल में पत्रकारों से मुखातिब थे। सुधांशु त्रिवेदी ने यूपीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं को पराजित सेनापतियों का समूह बताया।
कहा, पराजित सेनापतियों का गठबंधन झारखंड को किस दिशा में ले जाएगा, इसका अंदाजा स्वत: लगाया जा सकता है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अपनी पैतृक सीट हार कर अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं।
झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पराजित हो चुके हैं। झारखंड में यूपीए सिर्फ अपनी जमीन बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा है, जबकि झाविमो अपनी हैसियत बचाने के लिए। सरकार बनाने के लिए केवल भाजपा चुनाव मैदान में है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal