साक्षी महाराज के ट्वीट से सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम छिड़ गया

एक के बाद एक सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों के बाद देश के लोगों में जहां एक ओर लोगों के मन में गुस्सा है। वहीं, ऐसे माहौल के बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऐसे ट्वीट कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। दरअसल, साक्षी महाराज ने दुष्कर्म आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी सहित डॉ कुमार विश्वास ने उनपर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए सवाल किया कि जब कानून बनाने वाले ही आरोपियों के पक्ष में खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौंसला कौन देगा। आपको बताते चलें की साक्षी महाराज ने अपना अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये ट्विट हटा दिया है।

साक्षी महाराज ने एक श्लोक लिखते हुए सेंगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद साक्षी महाराज कुलदीप सेंगर से मिलने के लिए पहुंचे थे।

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कानून बनाने वाले भाजपा सांसद दुष्कर्म के आरोपी को एक भाजपा नेता बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में ही जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो आपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com