संजय दत्त अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत आज सिनेमाघरों में हो गई रिलीज

संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी।

फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ के किरदार में नज़र आए हैं, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे। कृति सेनन अर्जुन कपूर की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में दिखाई दी हैं। वहीं संजय दत्त फिल्म में अफ़गान सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के रोल में हैं, जो एक बेहद क्रूर योद्धा है। दर्शकों की मानें तो फिल्म में तीनों ही कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। खासतौर पर अर्जुन कपूर से लोग काफी इम्प्रेस हैं।

दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर को ही ट्रोल किया गया था। लोगों ने अर्जुन कपूर को एक्स्प्रेशन लेस बताकर उनका मज़ाक उड़ाया था। लेकिन फिल्म में अर्जुन कपूर की एक्टिंग से लोग काफी खुश हैं। देखें, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे कैसे-कैसे रिएक्शन।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com