भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया Crayon Motors ने

देश की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Crayon Motors ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Crayon Envy लॉन्च कर दिया है। आज के समय में देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर काफी जोर दे रही हैं।

पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले  इलेक्ट्रिक वाहन की मदद से पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को काफी हद तक रोका जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Crayon Envy में क्या कुछ खास है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Crayon Envy में 250 वॉट, हाई पर्फोरमेंस बीएलडीसी मोटर दी गई है, जिसे 48/60V VRLA/Li-ion बैटरी से पावर मिलती है।

स्पीड की बात की जाए तो Crayon Envy 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। इस स्कूटर के साथ कंपनी 12 माह की वारंटी दे रही है।

कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सुपर व्हाइट, सूथिंग ब्लू और फैय्सटी ऑरेंज कलर में उपलब्ध है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com