पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान 2022 तक अंतरिक्ष में पहला यात्री भेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया 2020 में शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में 5० लोगों को चुना जाएगा, जिसके बाद 2022 में सूची से 25 लोगों को निकाल दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शेष 25 में से सिर्फ एक व्यक्ति अंतरिक्ष जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
पाकिस्तान का यह ऐलान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत ने कुछ दिनों पहले अपने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal