हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर मौजूद रेखाओं के अलावा शरीर के दूसरे अंगों पर तिल एवं मस्सों के फल भी बताए गये हैं। शरीर के कुछ अंग ऐसे हैं, जहां पर तिल का होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति अधिक कामुक होगा। हालांकि कुछ अंगों पर तिल का होना यह भी दर्शाता है कि व्यक्ति को अत्यधिक कामुकता के कारण बाद में परेशानी भी होती है। अगर आप में भी काम की भावना प्रबल है, तो देख लीजिए आपके भी इन अंगों पर तिल ज़रूर होंगे।
होंठ के ऊपर तिल :- अगर आपके होंठ पर तिल है, तो समझ लीजिए कि आपके अंदर काम भावना का समुद्र है। ऊपर के होंठ पर कामदेव का वास माना जाता है। इस स्थान पर तिल का होना भी कामुकता की पहचान है।
छाती पर तिल :- यहां पर तिल होने का मतलब होता है कि आप अपने जीवन साथी से बहुत ही प्यार करने वाले हैं।

अंगूठे के नीचे:- हाथों की हथेली में यह स्थान अंगूठे के नीचे आता है। शुक्र को काम भाव का कारक ग्रह माना जाता है। जिनके शुक्र पर्वत पर तिल होता है, उनमें कामुकता की भावना इतनी अधिक होती है कि प्यार की खुशी मिलने की संभावना प्रबल होती है। हालांकि शुक्र पर्वत पर ही तिल होने के कारण कई लोगों से संबंध बनने की आशंका भी अधिक रहती है, जिसकी वजह से परेशानी भी हो सकती है।
दाहिनी आंख पर तिल :- इस जगह पर तिल होने का मतलब है कि आपकी आंखों में प्यार का समुद्र है। आपके अंदर काम भावना की कोई कमी नहीं होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal