अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी सहायक मैडेलिन वेस्टहौट की व्हाइट हाउस से बहुत नाटकीय ढंग से छुट्टी हो गई। उनको व्हाइट हाउस से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया।

29 वर्षीय मैडेलिन ट्रंप के अति करीबी मानी जातीं हैं। वह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहले दिन से उनके साथ काम कर रही हैं। अपनी छुट्टी बिताने के दौरान एक रात्रिभोज के कार्यक्रम में वह नशे की हालत में पत्रकारों से डींगे मार रही थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के निजी जानकारी लीक की है।
व्हाइट हाउस ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनको शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया गया। व्हाइट हाउस की मैडेलिन पर पैनी नजर थी। अपनी हरकतों के कारण वह संदेश के घेरे में रहती थीं। एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि वह पहले दिन से जासूसी के काम में लिप्त थीं। उन्होंने राष्ट्रपति से अपनी निकटता का दुरुपयोग किया। उन्होंने अपने विरोधियों के साथ पक्षपात करने की कोशिश की।
व्हाइट हाउस के बारे में प्रकाशित दो पुस्तकों में यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत की खबर के बाद मैडेलिन, जो उस वक्त वह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की सदस्य थी। इस परिणाम से काफी उदास, निराश और आहत थीं। उन्हें उस रात रोते हुए देखा गया था। लेकिन इसके बावजूद वह व्हाइट हाउस में स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उसके पास एक निजी इंस्टाग्राम पेज है, जिसके जरिए व्हाइट हाउस में अपने जीवन के बारे में पोस्ट करती हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा का विवरण देतीं हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal