अलीगढ़ की आधे से ज्यादा आबादी मिलावटी दूध पी रहे हैं। खुद एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में कुल 55 नमूने दूध के भरे गए, इनमें से 30 की रिपोर्ट मानकों के खिलाफ आई है। तीन नमूने असुरक्षित हैं। यही हाल खाद्य पदार्थों की है। कुल 366 नमूने भर गए। इनमें से 38 असुरक्षित व 125 अधोमानक मिले।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal