ऐसे लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ते भगवान, ये 4 काम कर आप भी बन सकते हैं उनके प्रिय

महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। बता दें कि, महाभारत युद्ध से पहले युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से धर्म और कर्म को लेकर कुछ बातें पूछी थी। इस दौरान भगवान कृष्ण ने एक श्लोक द्वारा बताया था कि, अगर कोई व्यक्ति ये चार आसान काम करता है तो मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा। धर्म के रास्ते पर चलने वाले और अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है उससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं उन चार आसान कर्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करके आप भगवान को खुश कर सकते हैं-

श्लोक से समझे-

दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च।

ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नरा: स्वर्गामिन:।।

-जैसा की हम सभी जानते हैं हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व होता है। जो व्यक्ति दान करते हैं भगवान को अति प्रिय होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को कभी भी अपने दान का हिसाब नहीं रखना चाहिए, जितना हो सके गुप्त दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं।

-व्यक्ति को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमें जो जीवन मिला है वह भगवान का दिया हुआ है। इसलिए हमें भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। व्यक्ति को रोजाना इतना वक्त को निकालना ही चाहिए कि वह भगवान का ध्यान आदि कर सके। ऐसा करने से व्यक्ति के परेशानियां दूर होती है।

-व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, हर समय वह इधर-उधर भटकता रहता है। जो व्यक्ति अपने मन पर काबू कर लेता है उसके सारे काम सार्थक हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति को स्वर्ग में स्थान मिलता है।

-सच बोलने वाले व्यक्ति का साथ भगवान कभी नहीं छोड़ते। जिस व्यक्ति के पास सच बोलने का गुण होता है, उसे जीवन में हर जगह सफलता मिलती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com