लगातार तरक्की करने वाला जापान महिलाओं पर बंदिशे लगाने में एक कदम और आगे बढ़ गया है। क्योंकि यहां पर कामकाजी महिला के लिए खुद नहीं बल्कि कंपनी तय करती है कि उसे कब मां बनना है। क्योंकि जापान में कंपनियां अपने अनुसार कर्मचारियों की जिंदगी को चलाती है।

विश्व के तमाम देश महिलाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कई सारी जगह है जहां पर महिलाओं का जीवन आज भी गर्त मे है। समाज की ओर से महिलाओं पर कई सारी बंदिशे थोपी जाती है। आज आपको जापान का एक ऐसा मामला बता रहे है जो वाकई चौंकाने वाला है।
इतना ही नहीं अगर यहां पर कई कर्मचारी कंपनी मे काम कर रहा है तो उसकी शादी तक भी कंपनी ही तय करती है। मामला उस समय सामने आया जब एक नर्सरी मे काम करने वाली महिला के पति ने मामले का खुलासा किया। उसने जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि उसका बॉस उसे इसलिए ताने दे रहा है कि वह बिना बताए गर्भवति हो गई।
बता दें कि यहां पर लोगों की उम्र के हिसाब से तय किया जाता है कि कौनसा व्यक्ति कब शादी करेगा। साथ ही कहा जा रहा है कि यहां काम करने वाली महिला अगर कंपनी के बताए समय के अलावा गर्भवति हो जाती है तो उसे कंपनी हित में नहीं समझा जाता है।
मामले का खुलासा करते हुए इस व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसे और उसकी पत्नी को कंपनी से माफी मांगनी पड़ है। हालंकि कंपनी के मैनेजर ने हमारी माफी को मान लिया। लेकिन अगल दिन से उसकी पत्नी को ताने मारने लगा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal